LXDE
LXDE का पूरा नाम Lightweight X11 Desktop Environment है| इसे केनक्स के अन्य डेस्कटाप वातावरणों से अपेक्षाकृत कम सीपीयू ताकत तथा कम मेमोरी की आवश्यकता होती है| इसे मुख्य रूप से पुराने कम्प्यूटरों तथा नेटबुकों में प्रयोग के लिए बनाया गया है|
यह प्रोजेक्ट २००६ में ताइवानी हैकर हांग जेन ई के द्वारा शुरू किया गया था| उन्हें PCMan के नाम से भी जाना जाता है| ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने PCManFM नाम का एक फ़ाइल मैनेजर बनाया था जो की LXDE का पहला माड्यूल बना|
LXDE प्रोजेक्ट के लक्ष्य
- एक ऐसा डेस्कटाप वातावरण जो कि तेज हो और ऊर्जा की बचत भी करे
- संसाधनों का उपयोग कम से कम हो (कम रैम, कम सीपीयू उपयोग, डिस्क पर कम जगह घेरे)
- सर्वसुविधा सम्पन्न डेस्कटाप
- बहुभाषीय समर्थन
LXDE के घटक
- PCMan File Manager
- LXLauncher, easy-mode application launcher
- LXPanel, desktop panel
- LXSession, session manager
- LXAppearance, theme switcher
- leafpad, text editor
- Xarchiver, archiving
- GPicView, image viewer
- LXMusic, an xmms2 client, audio player
- LXTerminal, terminal emulator
- LXTask, task manager
- LXDM, X display manager
- LXNM, lightweight network connection helper daemon for LXDE supporting wireless connections (Linux-only)
- Openbox, window manager
अन्य डेस्कटॉप वातावरणों से अलग LXDE के घटक इसमें कसकर एकीकृत नही किए गए हैं| यानि की इसके घटक स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकते हैं|
उबुन्टू में LXDE स्थापित करना
ऐसा करना बहुत आसान है| टर्मिनल में यह आदेश दें:
sudo apt-get install lxde
LXDE की तस्वीरें
LXDE की मुख्य वेबसाइट: http://lxde.org/
स्रोत: विकीपीडिया