Pop OS Linux की‌ 5 खास विशेषताएं

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

Pop OS एक अमेरिकी कम्प्यूटर निर्माता कंपनी System76 द्वारा विकसित किया गया लिनक्स वितरण है। Pop OS Ubuntu पर आधारित है। इसमें पूर्व स्थापित अनुप्रयोग बेहद कम है। इसलिए आपको इसमें‌ शायद ही कोई अनुप्रयोग हटाने की जरूरत पड़े। उबुण्टू‌ की‌ सभी‌ खूबियां तो इसमें हैं ही साथ ही‌ कुछ अतिरिक्त विशेषताएं भी‌ हैं. आइए जानते हैं:

१) लिनक्स में एनवीडिया ग्राफिक्स का समर्थन

Pop OS एनवीडीया के जीपीयू के सभी ड्राइवरों के साथ आता है। अत: यदि आपके कम्प्यूटर में NVIDIA का कार्ड लगा है तो आपको Pop OS प्रयोग करना चाहिए। यहां तक कि यदि आप Pop!_OS की वेबसाइट पर इसे डाउनलोड करने के लिए जाते हैं तब यह NVIDIA वाला वर्जन अलग से डाउनलोड करने के लिए मिलता है। एनवीडिया के सपोर्ट के कारण यह गेम खेलने के लिए उपयुक्त वितरण बन जाता है। लैपटापों में‌यह हाइब्रिड ग्राफिक मोड प्रदान करता है जिससे यह सामान्य अवस्था में‌ इंटेल के जीपीयू का प्रयोग करके बिजली बचाता है और जब किसी अनुप्रयोग को एनवीडिया कार्ड की जरूरत होती है तो तब यह एनवीडिया के जीपीयू का प्रयोग करने लगता है।

२) डिस्क एनक्रिप्शन

Pop OS में स्थापना प्रक्रिया के दौरान ही‌ डिस्क एनक्रिप्शन हेतु पूछा जाता है। आप उसी समय एनक्रिप्शन का पासवर्ड भरकर अपने डेटा को अधिक सुरक्षित बना सकते हैं।

३) वर्कस्पेस और विंडो प्रबंधन (आटो टाइलिंग के साथ)

वर्कस्पेस और विंडो के प्रबंधन हेतु Pop OS में‌ कीबोर्ड शार्टकट दिए गए हैं। यदि आप वर्कस्पेस के लेआउट को Tile चुन लेते हैं तो हर एक नई विंडो दूसरी विंडो के बगल में‌ सेट हो जाएगी। और आप उन्हे खींचकर टाइल्स से अलग भी‌ कर सकते हैं।

४) मुक्त साफ्टवेयरों के साथ साथ प्रापराइटरी साफ्टवेयर भी

वैसे तो Pop OS के साथ ज्यादातर मुक्त साफ्टवेयर आते हैं। किन्तु मीडीया कोडेक, हार्डवेयर ड्राइवरों आदि के लिए प्रापराइटरी साफ्टवेयर भी प्रयोग किए गए हैं।

५) विंडोज की तरह लिनक्स को भी‌ रिसैट करें

PopOS एक रिकवरी पार्टीशन भी बनाता है जिससे आप अपनी फाइलों को बिना नुकसान पहुंचाए लिनक्स को रिसैट कर सकते हैं। हलांकि आपको साफ्टवेयर पुन: इंस्टाल करने होंगे। यदि आप Pop OS का इंस्टालर किसी‌ ऐसे कम्प्यूटर में चलाते हैं जिसमें Pop OS पहले से ही‌ स्थापित है तो आपको इंस्टालर बीच में ही आपको इसे Refresh Install करने का विकल्प देता है।

आज ही Pop OS डाउनलोड करें

https://pop.system76.com/

More Articles Like This

Exit mobile version