उबुण्टू सर्वर और उबुण्टू डेस्कटॉप में क्या अंतर है?

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

सर्वर एक ऐसा कम्प्यूटर होता है जो नेटवर्क (लोकल नेटवर्क अथवा इंटरनेट) में‌ स्थित अन्य कम्प्यूटरों को डेटा तथा अन्य सेवाएं प्रदान करने की सुविधा प्रदान करता है।

कोई भी कंप्यूटर सर्वर तब बनता है जब उसमे सर्वर सॉफ्टवेयर स्थापित किये गए हों. उबुन्टु के सर्वर संस्करण मे विभिन्न सर्वर सॉफ्टवेयर जैसे अपाचे, माईएसक्यूएल, प्रोए फटीपीडी आदि उपलब्ध होते हैं. इससे उबुन्टु सर्वर की मदद से हम किसी भी कंप्यूटर को सर्वर बना सकते हैं.

उबुण्टू‌ सर्वर और उबुण्टू‌ डेस्कटॉप में भिन्नता

सामान्य अवस्था में उबुण्टू‌ सर्वर की डीवीडी‌ में केवल सर्वर से संबंधित पैकेज होते हैं। हलांकि आप बाद में चाहें तो अन्य चीजें जैसे डेस्कटाप वातावरण या वेब ब्राउजर आदि स्थापित कर सकते हैं।

उबुण्टू‌ सर्वर में कोई ग्राफिकल डेस्कटॉप वातावरण नही होता। साथ ही इसका इंस्टालर टेक्स्ट मोड में चलता है। जबकि उबुण्टू का ग्राफिकल मोड में।

उबुण्टू‌ सर्वर को केवल २ जीबी के स्पेस की आवश्यकता होती है। जबकि डेस्कटाप को २५ जीबी।

उबुण्टू सर्वर और उबुण्टू‌ डेस्कटाप में समानताएं

दोनो के दीर्घकालिक समर्थन (LTS, Long Term Support) वाले संस्करण आते हैं। जिनका सपोर्ट ५ वर्ष तक दिया जाता है।

दोनो को डीवीडी या पेन ड्राइव से स्थापित किया जा सकता है। दोनो को ही ड्यूल बूट किया जा सकता है।

दोनो का कर्नल एक ही होता है।

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This