विंडोज कैल्कुलेटर के हिसाब से दो ऋण दो शून्य नही होता

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

आमतौर पर हम मानते हैं कि 2 – 2 = 0. सभी गणना करने वाले उपकरण भी यही बताएंगे। किन्तु विंडोज कैल्कुलेटर में एक अजीब सा बग है जिसकी वजह से वह 2 – 2 = -8.1648 दिखाता है। आइए देखते हैं कि ये गड़बड़ कैसे होती है।

सर्वप्रथम 4 दबाएं।
अब इसका वर्गमूल लें। यह 2 आयेगाअब ऋण (-) का चिह्न दबाएं।
अब फिर से 2 दबाएं।
अब एंटर कुंजी दबाएं।

अब देखें:

कभी कभी कम्प्यूटर का भी दिमाग खराब हो जाता है। अब ये तो पक्का है कि आप विंडोज कैल्कुलेटर से अपना हिसाब किताब तो नही करेंगे। क्या पता और कितने बग हों।

More Articles Like This

Exit mobile version