प्रापर्टीज साइडबार के साथ लिब्रे ऑफिस ४.१ जारी

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

लिब्रे ऑफिस का ४.१ संस्करण जारी हुआ है। इस संस्करण में डाक्यूमेंट फाउंडेशन नें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के दस्तावेजों के साथ अनुकूलता को सुधारा है। इस संस्करण में  ३००० से अधिक बग्स/गड़बड़ियों को ठीक किया गया है। एक खास चीज इसमें जोड़ी गई है वह है प्रापर्टीज साइडबार। यानि कि जब भी आप किसी वस्तु को चुनेंगे उसमें आवश्यक परिवर्तन करने के लिए विभिन्न विकल्प किनारे की पट्टी में उपलब्ध हो जाएंगे। समझने के लिए निम्नलिखित चित्र देखें:

ध्यान रहे अभी यह साइडबार अपनी प्रायोगिक अवस्था में है। सामान्य अवस्था में यह आपको दिखाई नही देगा। इसे सक्षम करने के लिए आपको Tools > Options > LibreOffice > Advanced में जाकर Enable Experimental Sidebar को सक्षम करना होगा। इसके बाद आपको लिब्रे ऑफिस को पुन: शुरू करना पड़ेगा। फिर आपको यह दिखाई देगा।

इसके अतिरिक्त भी कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं जैसे:

राइटर, कैल्क और इम्प्रेस में फौन्ट अंत:स्थापित/इम्बेड कर सकते हैं।

इम्प्रेस में सीधे एक साथ कई तस्वीरों को आयात करके फोटो एलबम बना सकते हैं। Insert > Picture > Photo Album

राइटर में 90 अंश पर विभिन्न ग्राफिक वस्तुओं को घुमा सकते हैं।

कैल्क में ग्राफ के रूपों में एक नया लाइन टाइप “स्टेप्ड” जोड़ा गया है।

अधिक जानकारी के लिए देखें: https://wiki.documentfoundation.org/ReleaseNotes/4.1

लिब्रे ऑफिस डाउनलोड करने लिए यहां जाएं:

https://www.libreoffice.org/

More Articles Like This

Exit mobile version