आरएसएस उल्लू – बढ़िया है

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

RSSOwl

गूगल रीडर का अंतिम संस्कार १ जुलाई को है। मैं तो भारी परेशान हो गया। मैंने कुछ आनलाइन फीड रीडर तलाश किए किन्तु कोई भी गूगल रीडर के आगे कहीं नही टिकते। फिर सोचा कि चलो ऑफलाइन फीड रीडर ही तलाशा जाए। इस खोज के दौरान मुझे एक बेहतरीन ऑफलाइन फीड रीडर मिला। नाम है RSSOwl. आइए देखें इसमें क्या क्या विशेषताएं हैं।

१. सबसे महत्वपूर्ण बात यह मुफ्त है।

२. फिलहाल जब तक गूगल रीडर अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है तब तक आप इसे उससे जोड़ भी सकते हैं। इसके लिए File > Import में जाएं। फिर Synchronize With Google Reader चुनें।

sync_to_greader

३. opml फाइल संरूप की फाइलों को पढ़ सकता है। अर्थात यदि आप गूगल रीडर से फीड को opml में निर्यात करके इसमें सीधे आयात कर सकते हैं। इसके लिए भी File >Import में ही जाना पड़ेगा।

४. फीड पढ़ने के लिए इसमें पांच प्रकार के दृश्य प्रकार दिए गए हैं। आप यदि गूगल रीडर के आदी रहे हैं तो आप उसी रूप में फीड पढ़ना चाहेंगे। इसके लिए View >Layouts >Headline में क्लिक करें। या टृलबार में भी आप यही चुन सकते हैं।

view_mode

५. इसमें आप फीड सामग्री को अलग अलग प्रकार से समूहों में भी देख सकते हैं। जैसे दिन के आधार पर, श्रेणी के आधार पर आदि। इसके लिए View > Group By > फिर अपना पसंदीदा विकल्प चुनें। या टूलबार से भी आप यही चुन सकते हैं।

६. किसी फीड की सामग्री को आप पिन करके चिपका भी सकते हैं उसे स्टिकी करना कहते हैं, उसमें लेबल देकर वर्गीकृत कर सकते हैं, पुरालेख भंडार में डाल सकते हैं या फेसबुक आदि में साझा भी कर सकते हैं।

७. यह एक क्रास प्लेटफार्म सॉफ्टवेयर है, अर्थात विंडोज, लिनक्स, मैक आदि सभी में चलता है।

यह एक्लिप्स आधारित सॉफ्टवेयर है अत: इसका इंटरफेस दिखने में एकदम साफ सुथरा है। कुल मिलाकर आर एसएस आउल मुझे बहुत पसंद आया। लेकिन आनलाइन रीडर की बात ही कुछ और होती है, उसमें सब्सक्राइब फीडों को मोबाइल, टैबलेट या किसी भी कम्प्यूटर से पढ़ा जा सकता है। फिर भी उपयोगी सॉफ्टवेयर है।

डाउनलोड हेतु यहां जाएं: http://www.rssowl.org/

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This