मैंने अपनी पिछली प्रविष्टि में आपको गूगल में खोज करने के कई नए तरीकों के विषय में बताया था। आज उसी श्रृंखला में आपको कुछ और उपयोगी और समय बचाऊ नुस्खे बताता हूं।
शेयर स्टॉक की कीमत देखना: किसी भी कंपनी के शेयरों की हालत देखने के लिए [company name] stock लिखें। जैसे reliance stock. आपके सामने रिलायंस के शेयरों की जानकारी उपस्थित हो जाएगी।
किसी शब्द का अर्थ देखना: यह फिलहाल हिन्दी में तो मुझे नही मिला पर अंग्रेजी के किसी शब्द के आगे define लिख देने से गूगल उसे न केवल परिभाषित करता है बल्कि उसका पर्यायवाची भी बताता है। जैसे : define crocodile
किसी शब्द का तुरंत अनुवाद करना: मानलीजिए कि किसी अंग्रेजी शब्द की हिन्दी आप जानना चाहते हैं तो आपको कुछ इस प्रकार लिखना पड़ेगा translate [english_word] to [language]
उदाहरण के लिए translate president to hindi आपको प्रेसिडेंट शब्द का हिन्दी अनुवाद बता देगा।
किसी बीमारी के विषय में जानकारी हासिल करना: किसी भी बीमारी का नाम लिखते ही गूगल उसके संबंध में विस्तृत ब्यौरा पेश कर देता है। जैसे malaria