स्क्रीन क्लाउड से स्क्रीनशॉट सीधे आनलाइन सहेजें

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

उबुन्टू पर स्क्रीनशॉट लेने की व्यवस्था पहले से ही है। किन्तु यदि हम स्क्रीनशॉट आनलाइन अपलोड करना चाहें तो वह हमें अलग से करना पड़ता है तथा उसमें एफटीपी अपलोड की व्यवस्था भी नही है।
स्क्रीन क्लाउड एक क्रॉस प्लेटफार्म अनुप्रयोग है। यानि कि यह विंडोज़, लिनक्स तथा मैकिंटोश तीनो पर चलता है। इसकी मदद से हम स्क्रीनशॉट लेकर सीधे उसे आनलाइन अपलोड कर सकते हैं, एफटीपी के द्वारा किसी दूरस्थ स्थान पर सहेज सकते हैं या फिर अपने कम्प्यूटर पर ही सहेज सकते हैं।

जब आप इस सॉफ्टवेयर को आरंभ करते हैं तो यह आपको स्क्रीन क्लाउड का खाता खोलने का विकल्प देता है। आप चाहें तो बिना खाता बनाए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। पर खाता बनाने का लाभ यह है कि आप स्क्रीनशॉट सीधे आनलाइन लोगों से साझा भी कर सकेंगे।

पहली बार चालू करते समय यह आपको कीबोर्ड शॉर्टकट्स भी दिखाता है।

स्क्रीन क्लाउड आपकी सिस्टम ट्रे पर चलता रहता है। उसमें क्लिक करने से आपको और भी विकल्प मिलेंगे।

स्क्रीन क्लाउड से आप स्क्रीन शॉट्स सीधे एफटीपी के जरिए अपलोड भी कर सकते हैं।

इस अनुप्रयोग को डाउनलोड करने का पता है : http://www.screencloud.net/

उबुन्टू के लिए तो आपको कहीं जाने की आवश्यकता भी नही है। यह आपके सॉफ्टवेयर सेंटर में ही उपलब्ध है।

More Articles Like This

Exit mobile version