मैंने पहले भी आपको वीडियो शेयरिंग वेबसाइटों से वीडियो डाउनलोड करने के सॉफ्टवेयर के विषय में बताया था। वह सॉफ्टवेयर था फ्रीमेक।
आज मैं आपको एक कमांड लाइन सॉफ्टवेयर के विषय में बताने जा रहा हूं जिससे आप तीस से अधिक वेबसाइटों से वीडियो डाउनलोड कर पाएंगे। लिनक्स उपयोगकर्ताओं के लिए खुशखबरी यह है कि यह सॉफ्टवेयर लिनक्स पर ही चलता है। जबकि फ्रीमेक विंडोज आधारित प्रोग्राम था।
कुछ लोगों को ऐसा लग सकता है कि यह सॉफ्टवेयर कमांड लाइन पर है तो कठिन होगा। लेकिन ऐसा नही है। मान लीजिए कि आप “एडवांस्ड योग” के ऊपर यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं। तो इसका यूआरएल है http://www.youtube.com/watch?v=enaLHc6_wi4
इसे डाउनलोड करने के लिए टर्मिनल पर यह आदेश देंगे:
movgrab http://www.youtube.com/watch?v=enaLHc6_wi4
तो है ना आसान! वीडियो आपकी होम डायरेक्ट्री में अपने आप डाउनलोड होने लगेगा।
इसके अतिरिक्त यदि आप किसी वीडियो को पृष्ठभूमि में डाउनलोड करना चाहते हैं यानि कि जब वीडियो डाउनलोड होता रहे तब आपका टर्मिनल उस प्रक्रिया मुक्त रहे तो उसमें -b और जोड़ दीजिए।
यदि आप movgrab के बारे में हर जानकारी चाहते हैं तो
movgrab -h
आदेश दीजिए।
अरे हां! इसे स्थापित करने का तरीका बताना तो मैं भूल ही गया। इसे स्थापित करने के लिए टर्मिनल विंडो से निम्नलि्खित आदेश देने होंगे।
sudo add-apt-repository ppa:nilarimogard/webupd8
sudo apt-get update
sudo apt-get install movgrab
मूवग्रैब ढेर सारी वेबसाइटों का समर्थन करता है। हां पर यह संभव है कि इनमें कई काम न कर रही हों। फिर भी पूरी सूची यह रही:
- YouTube
- Metacafe
- Dailymotion
- Vimeo
- Break.com
- eHow
- 5min.com
- vbox7
- lip.tv
- Ted
- MyVideo
- ClipShack
- MyTopClip
- RedBalcony
- Mobando
- Yale University
- Princeton University
- Reuters
- LiveLeak
- Academic Earth
- Photobucket
- VideoEmo
- VideosFacebook
- Aljazeera
- Mefeedia
- IViewTube
- Washington Post
- CBS News
- Euro News
- MetaTube
- MotionFeeds
- Escapist
- Guardian
- RedOrbit
- Sciive
- Izlese
- uctv.tv
- royalsociety.tv
- British Academy
- Kitp
- Dotsub
- Astronomy.com
- Teachertube.com
- Discovery
- Bloomberg.com