वर्डप्रेस को किसी अन्य डोमेन पर स्थानांतरित करना

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

वर्डप्रेस को किसी अन्य डोमेन पर स्थानांतरित करना 1कुछ समय पहले अंतर्जाल डॉट इन पर मेरे दो चिट्ठे चलते थे: तकनीक और वेबविकास। इन दोनों चिट्ठों के लिए अलग अलग वर्ड्प्रेस स्थापित किया हुआ था। फिर एक वर्डप्रेस एक नया समाचार आया कि WordPress MU सामान्य वर्डप्रेस में ही मिल जाएगा। उस समय तो मैंने MU सक्षम नही किया था पर अभी हाल ही में मैंने ज्ञान गंगा नाम का एक चिट्ठा शुरू करना था। तो सोचा कि क्यों न अब से तीनों चिट्ठे वर्डप्रेस की एक ही प्रति में चलाएं जाएं। लोकल सर्वर में मैंने वर्डप्रेस स्थापित किया और उसमें MU सक्षम कर दिया। अब अपने दोनों चिट्ठों की प्रविष्टियों को Tools > Import से आयात किया। uploads डायरेक्ट्री में चिट्ठावार फाइलों को व्यवस्थित किया।

अब बारी थी इसे वेब सर्वर में ले जाने की। एफटीपी से सबकुछ अपलोड कर दिया और डाटाबेस भी अपलोड कर दिया। अभी वर्डप्रेस में डोमेन और साइटों के नाम अद्यतन करने शेष थे। मसलन उनके नाम localhost से शुरू हो रहे थे उन्हे blogs.antarjaal.in करना था। डाटाबेस में कई जगहों पर तो कर दिया पर शायद कुछ जगहों पर छूट गया। काम चलने लगा था तो तीसरा चिट्ठा शुरू कर दिया ज्ञान गंगा। अभी हाल ही में वर्डप्रेस ३.० से वर्डप्रेस ३.१ को अपग्रेड किया तो दिक्कत फिर पैदा हो गई। कई कड़ियां काम करना बंद कर दी। फिर स्टैकओवरफ्लो में सहायता मांगी तो काफी उपयोगी जानकारी हाथ लगी। वह ये कि…

सामान्य वर्डप्रेस की तुलना में वर्डप्रेस मल्टीसाइट को स्थानांतरित करना अधिक जटिल काम है। क्योंकि इसमें ज्यादा चीजों को बदलना पड़ता है। आपको .htaccess समेत निम्नलिखित चीजों में परिवर्तन करना पड़ सकता है:

wp-config में DOMAIN_CURRENT_SITE में परिभाषित किया गया डोमेन यूआरएल

डाटाबेस में निम्नलिखित टेबलों में परिवर्तन करना पड़ेगा:

  • wp_options में siteurl
  • wp_options में home
  • wp_options में fileupload_url
  • wp_blogs field name में domain
  • wp_site में domain
  • wp_sitemeta में siteurl
  • wp_x_options में siteurl
  • wp_x_options में home
  • wp_x_options में fileupload_url

[उपरोक्त तीन बिंदुओं में x ब्लाग आईडी है]

  • wp_usermeta – के अंतर्गत source_domain

उपरोक्त परिवर्तन करने के लिए पीएचपीमाईएडमिन या किसी अन्य माईएसक्यूएअल जीयूआई का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे सबसे अच्छा तरीका यही है माईएसक्यूएल के REPLACE फंग्शन की सहायता से प्रत्येक टेबल में पुराने डोमेन नाम को नए डोमेन नाम से बदल दें।

update [table_name] set [field_name] = replace([field_name],'[string_to_find]’,'[string_to_replace]’);

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This