अब धुंधली तस्वीरें पुरानी बात हो जाएंगी

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

एडोबी ने हाल ही में अभी एक तकनीक जिसका नाम प्लेनोप्टिक रखा गया है का प्रदर्शन किया है। इस तकनीक में कैमरे के लिए एक विशेष प्रकार का लेंस है और चित्र साफ करने के लिए सॉफ्टवेयर। यह लेंस असल में सैंकड़ों लेंसों का समूह है जिससे खींची जाने वाली तस्वीरें धुंधली दिखाई देती हैं। किन्तु ये आम धुंधली तस्वीरें नही होती बल्कि छोटी छोटी ढेर सारी तस्वीरों का समूह होती हैं। इसके साथ आने वाला सॉफ्टवेयर सभी तस्वीरों को जरूरत के अनुसार जोड़कर एक पूरी तस्वीर का निर्माण कर देता है। कुल मिलाकर, यह एक तरह से किसी वस्तु की त्रिआयामी तस्वीर बनाने जैसा है।

सॉफ्टवेयर के जरिए आप तस्वीर के किसी भी हिस्से को फोकस करके साफ कर सकते हैं। यानि कि चाहें तो आगे की वस्तु को साफ करके देख सकते हैं या चाहे तो पृष्ठभूमि को साफ करके देख सकते हैं यह कुछ कुछ विज्ञान फंतासी जैसा लग सकता है किन्तु अब यह सत्य है। नीचे दिए गए चलचित्र से इस तकनीक को और अच्छे से समझा जा सकता है:

अभी यह तकनीक शुरुआती अवस्था में है। आगे चलकर बाजार में भी आएगी।

More Articles Like This

Exit mobile version