शादी की सालगिरह, जन्मदिन हो या किसी परियोजना/कार्य की समय सीमा। यदि कोई ऐसा संकेत हो जो हमें निरंतर बताता रहे कि उसमें कितने दिन शेष हैं तो कार्य में तेजी आती है। एंड्रायड के लिए ऐसा ही एक बढ़िया अनुप्रयोग है नाम है “डेज” (Days). इस अनुप्रयोग से आप महत्वपूर्ण दिवसों के लिए “उल्टी गिनती” तय कर सकते हैं। यानि के लिए यदि आपने तय कर दिया कि फलां परियोजना को इस तारीख के दिन पूरा करके दिखा देना है तो इसके विजेट्स में आपको बचे हुए दिन दिखाई देंगे। जिससे कि आप कार्य को लेकर सतर्क रहेंगे।
इसका यूजर इंटरफेस गूगल कार्ड यूआई जैसा साफ सुथरा है। आप विभिन्न दिवसों को रंगों से सजा कर उनकी स्पष्टता भी बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको दो प्रकार के विजेट्स मिलेंगे १) सभी कार्यों की सूची दिखाने वाले २) केवल किसी एक विशेष कार्य के लिए बचे दिन बताने वाले। आपको जो भी सुविधाजनक लगें प्रयोग कर सकते हैं।
डाउनलोड हेतु यहां जाएं:
https://play.google.com/store/apps/details?id=joewu.dmm