फायरफॉक्स १९ में लगा लगाया पीडीएफ व्यूअर आया

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

firefox19_pdfviewer

फायरफॉक्स का १९वां संस्करण हाजिर है। पहले की तरह ही नए संस्करण में इसकी गति को बेहतर किया गया है, कई गड़बड़ियां ठीक की गई हैं। सीएसएस३ में @page एलिमेंट का समर्थन जोड़ा गया है। इसका प्रयोग हम कुछ पेज को छापते समय कुछ सीएसएस गुणों में परिवर्तन हेतु करते हैं। हम इसके जरिए margins, orphans, widows, तथा page breaks में परिवर्तन कर सकते हैं। इसी प्रकार text-transform में full-width का समर्थन जोड़ा गया है।

आम लोगो के लिए जो सबसे खास चीज जुड़ी है वह है पीडीएफ व्यूअर का लगा लगाया आना। यानि कि अब आपको किसी पीडीएफ दस्तावेज को देखने के लिए अलग से प्लग इन स्थापित करने की आवश्यकता नही होगी। इस चीज की लंबे समय से आवश्यकता थी। गूगल क्रोम में यह व्यवस्था कुछ समय पूर्व ही आ गई थी। अक्सर लोगों का अंतर्जाल पर पीडीएफ दस्तावेजों से सामना होता रहता है। और जिनके पास पीडीएफ रीडर नही है और ना ही अधिक तकनीकी जानकारी है उन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पीडीएफ व्यूअर आने से उनकी समस्या पूरी तरह हल हो गई।

फायरफॉक्स १९ विंडोज लिनक्स और मैक तीनों के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड हेतु यहां जाएं: http://www.mozilla.org/en-US/firefox/fx/

रिलीज नोट्स यहां पढ़े जा सकते हैं: http://www.mozilla.org/en-US/firefox/19.0/releasenotes/

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This