वोलफ्राम अल्फा के ये मजेदार उपयोग

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

अगर आप वोलफ्राम अल्फा के विषय में नही जानते हैं तो मैं बता दूं कि यह एक ऐसी वेब सेवा है जिसके जरिए आप किसी भी विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो अब आप पूछेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है? विकीपीडिया यह काम बरसों से कर रहा है। तो मै बता दूं कि इसमें सूचनाओं को थोड़ा अलग तरीके से खोजा जाता है। मसलन आप संतरे के पोषक तत्वों के बारे में जानना चाहते हैं तो केवल orange लिखकर खोज दीजिए। आप यदि किसी हस्ती के विषय में जानना चाहते हैं तो उसे लिखकर खोज दीजिए। जैसे barak obama| अब विकीपीडिया में होता यह है कि वह बराक ओबामा के पैदा होने से लेकर अब तक की सारी कहानी बता देता है। जबकि वोलफ्राम अल्फा उनसे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों और आंकड़ों को प्रस्तुत करता है। और कई बार ग्राफ भी बना देता है।

वोलफ्राम अल्फा का प्रयोग करने हेतु इस य़ूआरएल पर जाएं:

http://www.wolframalpha.com

तो आज हम वोलफ्राम अल्फा के कुछ मजेदार उपयोगों के विषय में जानेंगे।

बॉडी मास इंडेक्स जानना: वोलफ्राम अल्फा से आप जान सकते हैं कि आपका वजन आपकी उंचाई के हिसाब से सही है अथवा नही। इसके लिए वोलफ्राम अल्फा में body mass index लिखकर खोजें। फिर अपनी उंचाई और वजन लिखकर इंटर बटन दबाएं।वोलफ्राम अल्फा के ये मजेदार उपयोग 1

तुलना करना: वोलफ्राम अल्फा की मदद से आप किन्ही भी चीजों के मध्य तुलना कर सकते हैं। चाहे वो वेबसाइटें हो अथवा भोज्य पदार्थ बस दोनों चीजों के मध्य vs लिखकर खोजें जैसे wikipedia vs wolframalpha.

वोलफ्राम अल्फा के ये मजेदार उपयोग 2

गणितीय समीकरण को हल करना: इसके लिए बस आप समीकरण को लिखकर खोजें। यह आपको टाइप करने पर सुझाव भी देगा।

वोलफ्राम अल्फा के ये मजेदार उपयोग 3

किसी भोज्य पदार्थ के संबंध में पोषक तत्वों के विषय में जानकारी हासिल करना: इसके लिए उस फल अथवा सब्जी का नाम लिखकर खोजें जैसे apple, orange आदि

वोलफ्राम अल्फा के ये मजेदार उपयोग 4

पासवर्ड पैदा करना: जी हां इस वोलफ्राम अल्फा के जरिए आप कितने ही अक्षरों का पासवर्ड भी पैदा कर सकते हैं। इसके लिए कुछ ऐसा लिखना पड़ेगा: 8 character password.

वोलफ्राम अल्फा के ये मजेदार उपयोग 5

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This