[ब्रेकिंग न्यूज] उबुन्टू लाइव सीडी का अंत

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

[ब्रेकिंग न्यूज] उबुन्टू लाइव सीडी का अंत 1

उबुन्टू के अगले संस्करण १२.१० में उबुन्टू की डिस्क का आकार सात सौ मेगाबाइट से बढ़कर आठ सौ मेगाबाइट हो जाएगा। अत: अब यह इमेज सीडी में तो समाएगी नही। इसलिए अब उबुन्टू डीवीडी का जमाना आने को है। हलांकि उबुन्टू का सर्वर संस्करण अब भी पहले की तरह सीडी में ही आएगा। अब उबुन्टू की लाइव सीडी, अल्टरनेट सीडी आदि नही आएंगी बल्कि एक सीधी सपाट 800 मेगाबाइट की डिस्क इमेज होगी जो कि यूएसबी अथवा डीवीडी से चलेगी। इसके पीछे दो तर्क दिए जा रहे हैं पहला तो ये कि अधिक पैकेज शामिल करने की वजह से ये आकार बढ़ रहा है दूसरा ये कि अधिक डिस्क इमेज बनाने से डेवेलपरों को अधिक बार जांच पड़ताल करनी पड़ती थी। उससे भी उन्हे मुक्ति मिलेगी।

Disc sizes for Ubuntu Releases (standard live desktop 32bit iso)

  • Ubuntu 12.10 Beta 1 745MB
  • Ubuntu 12.04.1 695MB
  • Ubuntu 11.10 695MB
  • Ubuntu 11.04 685MB
  • Ubuntu 10.10 693MB
  • Ubuntu 10.04.4 694MB
  • Ubuntu 9.10 690MB
  • Ubuntu 9.04 699MB
  • Ubuntu 8.10 699MB
  • Ubuntu 8.04 699MB
  • Ubuntu 7.10 696MB
  • Ubuntu 7.04 698MB
  • Ubuntu 6.10 698MB
  • Ubuntu 6.06 696MB
  • Ubuntu 5.04 627MB
  • Ubuntu 5.04 625MB
  • Ubuntu 4.10 643M

तो मित्रों, सीधी बात यह है कि लाइव सीडी का अंत अवश्य हो रहा है पर लाइव डीवीडी और लाइव य़ूएसबी जिन्दा रहेंगे।

समाचार स्रोत: ओएमजी उबुन्टू

 

1 टिप्पणी

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This