गूगल में खोज करने के नुस्खे – भाग २

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

मैंने अपनी पिछली प्रविष्टि में आपको गूगल में खोज करने के कई नए तरीकों के विषय में बताया था। आज उसी श्रृंखला में आपको कुछ और उपयोगी और समय बचाऊ नुस्खे बताता हूं।

शेयर स्टॉक की कीमत देखना: किसी भी कंपनी के शेयरों की हालत देखने के लिए [company name] stock लिखें। जैसे reliance stock. आपके सामने रिलायंस के शेयरों की जानकारी उपस्थित हो जाएगी।

गूगल में खोज करने के नुस्खे - भाग २ 1

किसी शब्द का अर्थ देखना: यह फिलहाल हिन्दी में तो मुझे नही मिला पर अंग्रेजी के किसी शब्द के आगे define लिख देने से गूगल उसे न केवल परिभाषित करता है बल्कि उसका पर्यायवाची भी बताता है। जैसे : define crocodile

गूगल में खोज करने के नुस्खे - भाग २ 2

किसी शब्द का तुरंत अनुवाद करना: मानलीजिए कि किसी अंग्रेजी शब्द की हिन्दी आप जानना चाहते हैं तो आपको कुछ इस प्रकार लिखना पड़ेगा translate [english_word] to [language]
उदाहरण के लिए translate president to hindi आपको प्रेसिडेंट शब्द का हिन्दी अनुवाद बता देगा।

गूगल में खोज करने के नुस्खे - भाग २ 3

 

किसी बीमारी के विषय में जानकारी हासिल करना: किसी भी बीमारी का नाम लिखते ही गूगल उसके संबंध में विस्तृत ब्यौरा पेश कर देता है। जैसे malaria

गूगल में खोज करने के नुस्खे - भाग २ 4

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This