हमने पहले आपको बताया था कि उबुन्टू १२.१० वेब अनुप्रयोग/सेवाओं जैसे जीमेल, फेसबुक आदि को विशेष समर्थन देगा। यानि कि वेब अनुप्रयोग ऑपरेटिंग सिस्टम में पहले दर्जे के नागरिक बन जाएंगे। आइए आज हम इस सुविधा को उबुन्टू १२.०४ में स्थापित करना सीखेंगे। उबुन्टू १२.०४ में वेब अनुप्रयोगों के लिए विशेष समर्थन स्थापित करने के लिए टर्मिनल विंडो में निम्नलिखित आदेश दें:
sudo add-apt-repository ppa:webapps/preview sudo apt-get update sudo apt-get install unity-webapps-preview
ध्यान रहे कि ये अभी प्रारंभिक की अवस्था में है। “स्टेबल रिलीज” बाद में जारी होगी। वर्तमान में यह निम्नलिखित वेब अनुप्रयोगों/सेवाओं को समर्थन देता है:
- Gmail
- Yahoo! Mail
- Hotmail (Windows Live Mail)
- Yandex Mail
- QQ Mail
- Mail.ru
Social Networks
- Google+
- Tumblr
- VK
Music & Videos
- Groovershark
- Pandora
- Hulu
- YouTube
- Last.fm
- Libre.fm
- Yandex Music
Games
- Angry Birds (chrome.angrybirds.com)
- Cut the Rope
- Lord of Ultima
- Command and Conquer: Tiberium Alliances
News
- Google Reader
- BBC News
- CNN News
- Google News
- Yahoo! News
- Yandex News
Other
- Google Docs
- Google Calendar
- Amazon Cloud Reader
- Amazon
- WordPress.com
- Launchpad
- Subway IRC
लाजवाब !!