डॉक्यूमेंट मैप से लम्बे वर्ड दस्तावेजों पर एक साथ दृष्टि डालें

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

यदि आपको लम्बे लम्बे वर्ड दस्तावेजों के साथ दो चार होना पड़ता हो तो डॉक्यूमेंट मैप आपके काफी काम का हो सकता है। नही नही डॉक्यूमेंट मैप आपको लम्बे दस्तावेजों को लिखने में मदद नही करेगा। बल्कि यह लम्बे दस्तावेजों पर एक साथ नजर डालने में मदद करेगा। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड २००७ में इसे देखने के लिए View -> Document Map पर जाएं और माइक्रोसॉफ्ट वर्ड २०१० में View ->Navigation Pan पर जाएं।

डॉक्यूमेंट मैप से लम्बे वर्ड दस्तावेजों पर एक साथ दृष्टि डालें 1

जैसा कि आप ऊपर के चित्र में देख सकते हैं कि डॉक्यूमेंट मैप स्क्रीन के बांए हिस्से में प्रगट होता है और इसमें दस्तावेज की सभी हेडिंग और सब हेडिंग व्यवस्थित ढंग से दिखाई देती हैं। इससे हमें पूरे दस्तावेज का एक संक्षिप्त विवरण मिल जाता है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के २०१०वें संस्करण में तो आप हेडिंगों को  “प्रमोट” और “डिमोट” भी कर सकते हैं। किसी सब हेडिंग को हेडिंग और हेडिंग को सब हेडिंग भी बना सकतेहैं।

डॉक्यूमेंट मैप से लम्बे वर्ड दस्तावेजों पर एक साथ दृष्टि डालें 2

आशा है कि यह जानकारी आपके काम आएगी।

 

 

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This