लिनक्स में खेल खेल में अपनी टंकण गति बढ़ाने के लिए एक बहुत बढ़िया सॉफ्टवेयर उपलब्ध है। नाम है इसका “ओएमजी वर्ड्स”। इसमें ऊपर से गिरते हुए शब्दों को टाइप कर करके मारना पड़ता है। इससे बच्चे (और बड़े भी) खेल खेल में अच्छी टाइपिंग सीख सकते हैं। बीच बीच में इसके निर्माता की तस्वीर भी दाएं से बाईं ओर उड़ते हुए आती है। वो तस्वीर जिन शब्दों से टकराती है वे थोड़े गड़बड़ हो जाते हैं। मुझे लगता है कि ऐसा इन्होंने खेल को थोड़ा कठिन और मजेदार बनाने के लिए किया है।
इसे स्थापित करने के लिए अपने टर्मिनल से यह आदेश दें:
- sudo add-apt-repository ppa:tommybrunn/omgwords
- sudo apt-get update && sudo apt-get install omgwords