आप फेसबुक इस्तेमाल कर रहे हों और आपका मालिक सोचे कि आप काम कर रहे हैं। कितनों का ये सपना होगा। अब चाहें तो इस सपने को साकार कर सकते हैं। एक्सेलबुक नाम का एक छोटा सा एयर अनुप्रयोग है जो कि एक फेसबुक क्लाइंट है। इसके जरिए आप फेसबुक से जुड़ सकते हैं। मित्रों से गप्पें मार सकते हैं। लेकिन इसका रंग रूप किसी स्प्रेडशीट अनुप्रयोग के जैसा है। अत: पहली नजर में तो कोई पकड़ नही पाएगा। लोग यही सोचेंगे कि आप काम कर रहे हैं। ही ही ही।
इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:
http://www.bestupidatwork.com/
i want to send some article for ur portel. but i don’t no unicode font. then tell me how can i sent article.
नेहा जी, मैंने आपको ईमेल भेज दिया है।
यूनिकोड हिन्दी लिखने के लिए आप आनलाइन औजार के तौर पर इसे इस्तेमाल कर सकती हैं:
http://www.google.co.in/inputtools/cloud/try/
इसके अतिरिक्त यदि आप ऑफलाइन अर्थात अपने कम्प्यूटर पर चल सकने वाले औजार का प्रयोग करना चाहती हैं तो बरह का प्रयोग कर सकती हैं:
डाउनलोड के लिए यहां जाएं:
http://www.mediafire.com/?7qb1bb1l7h3w6hz
इसे स्थापित करने के बाद चलाएं जब यह चलेगा तो टास्कबार में दाईं तरफ घड़ी के पास हरे रंग के आइकान के रूप में दिखेगा। इसमें राइट क्लिक करके आप भाषा बदल सकती हैं।
फिर हिन्दी से अंग्रेजी बदलने के लिए बस F11 दबाना होगा।
लेख भेजने के लिए आप admin [at] antarjaal [dot] in पर ईमेल कर सकती हैं।