एक वर्ष में पूरा ब्रह्मांड

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

एक वर्ष में पूरा ब्रह्मांड 1

अमरीकी खगोलशास्त्री कार्ल सेगर (१९३४-९६) ने पहली बार सुझाव दिया था कि एक “कॉस्मिक कैलेंडर” बनाया जाए ताकि लोग ब्रह्मांड के इतिहास को बेहतर तरीके से समझ सकें। आकाशगंगाओं के बनने के ९ माह फिर पृथ्वी के सितम्बर माह में पैदा होने इत्यादि को उन्होंने कैलेंडर में व्यवस्थित किया। मानव सभ्यता का इतिहास उन्होंने कैलेंडर के अंतिम दिन के अंतिम पांच मिनटों में व्यवस्थित किया।

दिनांक
घटना
१ जनवरी (मध्य रात्रि) बिग बैंग – ब्रह्मांड की उत्पत्ति
१५ मार्च तारे और आकाश गंगाएं बनी
१ मई हमारी आकाश गंगा (मिल्की वे) का उदय हुआ
८ सितम्बर सूर्य की उत्पत्ति
९ सितम्बर सौर मंडल की उत्पत्ति
१२ सितम्बर पृथ्वी की उत्पत्ति
१३ सितम्बर चंद्रमा की उत्पत्ति
२० सितम्बर पृथ्वी के वायुमंडल का निर्माण
१ अक्टूबर पृथ्वी पर जीवन की सबसे प्रारंभिक अवस्था
७ अक्टूबर अब तक मिले सबसे पुराने जीवश्म
१८ दिसम्बर बहुकोशकीय जीवों की उत्पत्ति
१९ दिसम्बर मछली की उत्पत्ति
२१ दिसम्बर पौधों तथा कीटों की उत्पत्ति
२३ दिसम्बर सरीसृपों की उत्पत्ति
२४ दिसम्बर डायनोसोरों का जन्म
२६ दिसम्बर स्तनधारियों की उत्पत्ति
२७ दिसम्बर पक्षियों की उत्पत्ति
२८ दिसम्बर फूल वाले पौधों का जन्म
२८ दिसम्बर डायनोसोरों का विलुप्त होना
३१ दिसम्बर (११:५५ पूर्वाह्न पर) होमोसेपियन (आधुनिक मानव) का जन्म
घंटे:मिनट:सेकेन्ड/सेकेन्ड का अंश घटना
११:५९:५०.४८७ अपराह्न पिरामिडों का निर्माण (२५२० ई०पू०)
११:५९:५५.३३३ अपराह्न चीन की दीवार का निर्माण (२१५ ई०पू०)
११:५९:५६.७८५ अपराह्न रोमन साम्राज्य का पतन (४७६ ईस्वी सन्‍)
११:५९;५८.०२६ अपराह्न हेस्टिंग का युद्ध (सन ‍१०६६)
११:५९;५८.९२१ अपराह्न कोलम्बस अमेरिका पहुंचा (सन् १४९३)
११:५९;५८.१२८ अपराह्न शेक्सपियर नें अपना पहला नाटक लिखा ( सन् १५८८-९०)
११:५९;५९.८७४ अपराह्न द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त हुआ (सन् १९४५)
११:५९;५९.८९१ अपराह्न एवरेस्ट पर पर्वतारोहण किया गया (सन् १५५३)
११:५९;५९.९२४ अपराह्न चन्द्रमा पर मनुष्य पहुंचा (सन् १९६९)
मध्यरात्रि वर्तमान समय

एक दिन में पृथ्वी अपने अक्ष पर पूरी घूम जाती है। इस बीच…

  • ३,५८,५२२ लोग पैदा होते हैं
  • १,५५,०१२ लोग मरते हैं
  • २,०३,५१० लोग विश्व की जनसंख्या में जुड़ जाते हैं

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This