लिनक्स में संगीत सर्वर स्थापित करना

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

यदि आपके पास कई कम्प्यूटर हैं तो कितना बढ़िया हो यदि आपका संगीत के पूरे संग्रह तक किसी भी कम्प्यूटर से पहुंचा जा सके और गाने सुने जा सकें| ऐसा करने के लिए हमे एक संगीत सर्वर जरूरत होगी| आप चाहें तो किसी पुराने कम्प्यूटर को अपना संगीत सर्वर बना सकते हैं और अपने संगीत संग्रह का केन्द्रीयकरण कर सकते हैं|

तो चलिए शुरू करते हैं:-

हमें एक संगीत सर्वर साफ़्टवेयर की आवश्यकता होगी| यहां हम जावा आधारित सोक्सो (sockso) का इस्तेमाल कर रहे हैं| इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

http://sockso.pu-gh.com/

यह लिनक्स, विंडोज़ तथा मैक तीनों के लिए उपलब्ध है|

एक बार डाउनलोड होने के पश्चात इसकी जिप फाइल से सारी सामग्री निकाल लीजिए|

इसके फोल्डर में आपको linux.sh नाम की फाइल मिलेगी| इसे दो बार क्लिक करके भी चलाया जा सकता है परंतु यदि किसी कारणवश यह ना चले तो इसमें दाहिंना क्लिक करके “गुण” में क्लिक करें| (यदि आप अंग्रेजी में लिनक्स प्रयोग कर रहे हैं तो Properties में क्लिक करें)

अब “अनुमतियां” टैब में जाएं और “प्रोग्राम के रूप में फ़ाइल संचालन की अनुमति दें” विकल्प को सक्षम कर दें|

अब linux.sh पर दो बार क्लिक करने पर यह चालू हो जाएगा|

आप चाहें तो टर्मिनल से भी इसे क्रियान्वित कर सकते हैं| ये आदेश दें:

$> sh linux.sh

लिनक्स में संगीत सर्वर स्थापित करना 1

इसकी मुख्य विंडो में “Collection” टैब में जाएं और “Add Folder” में क्लिक करके उन फोल्डरों को जोड़ते जाएं जहां जहां आपने गाने रखे हैं|

लिनक्स में संगीत सर्वर स्थापित करना 2

यह आपके गानों को स्वत: ही अपने डाटाबेस में भर लेगा यदि ऐसा ना हो तो “Scan Now” में क्लिक करके गानों की पूरी सूची को डाटाबेस में भर लें|

अब वेब ब्राउजर खोलें और उसमें यह पता डालें: http://localhost:4444/

लिनक्स में संगीत सर्वर स्थापित करना 3

आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा

लिनक्स में संगीत सर्वर स्थापित करना 4

यहां आप अपने गानों को खोज सकते हैं और अपने पसंदीदा गानों की सूची भी बना सकते हैं| आप http://your-ip:4444 पर जाकर किसी भी कम्प्यूटर से इस संगीत सर्वर तक पहुँच सकते हैं और गानों का आनंद ले सकते हैं| बढ़िया बात ये की इसमे एक नहीं बल्कि सात सात तरीकों/प्लेयरों से गानों को बजाया जा सकता है| जैसे Flex Player, Popup Flash Player, JSplayer आदि|

यदि आपके यहां कई लोग अपने अपने हिसाब से गानों को प्रबंधित करना चाहते हैं तो उपयोगकर्ता खातों को आप Collection Manager के User टैब में जाकर सक्षम कर सकते हैं| और फिर आपके साथ काम करने वाले और लोग भी पंजीकरण कर के अपने अपने हिसाब से गाने प्रबंधित करपाएंगे|

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This