आइये जानें LXDE को (Lightweight X11 Desktop Environment)

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

LXDE

LXDE का पूरा नाम Lightweight X11 Desktop Environment है| इसे केनक्स के अन्य डेस्कटाप वातावरणों से अपेक्षाकृत कम सीपीयू ताकत तथा कम मेमोरी की आवश्यकता होती है| इसे मुख्य रूप से पुराने कम्प्यूटरों तथा नेटबुकों में प्रयोग के लिए बनाया गया है|
यह प्रोजेक्ट २००६ में ताइवानी हैकर हांग जेन ई के द्वारा शुरू किया गया था| उन्हें PCMan के नाम से भी जाना जाता है| ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने PCManFM नाम का एक फ़ाइल मैनेजर बनाया था जो की LXDE का पहला माड्यूल बना|

LXDE प्रोजेक्ट के लक्ष्य

  • एक ऐसा डेस्कटाप वातावरण जो कि तेज हो और ऊर्जा की बचत भी करे
  • संसाधनों का उपयोग कम से कम हो (कम रैम, कम सीपीयू उपयोग, डिस्क पर कम जगह घेरे)
  • सर्वसुविधा सम्पन्न डेस्कटाप
  • बहुभाषीय समर्थन

LXDE के घटक

  • PCMan File Manager
  • LXLauncher, easy-mode application launcher
  • LXPanel, desktop panel
  • LXSession, session manager
  • LXAppearance, theme switcher
  • leafpad, text editor
  • Xarchiver, archiving
  • GPicView, image viewer
  • LXMusic, an xmms2 client, audio player
  • LXTerminal, terminal emulator
  • LXTask, task manager
  • LXDM, X display manager
  • LXNM, lightweight network connection helper daemon for LXDE supporting wireless connections (Linux-only)
  • Openbox, window manager

अन्य डेस्कटॉप वातावरणों से अलग LXDE के घटक इसमें कसकर एकीकृत नही किए गए हैं| यानि की इसके‌ घटक स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकते हैं|

उबुन्टू में LXDE स्थापित करना

ऐसा करना बहुत आसान है| टर्मिनल में यह आदेश दें:

sudo apt-get install lxde

LXDE की तस्वीरें

LXDE की मुख्य वेबसाइट: http://lxde.org/

स्रोत: विकीपीडिया

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This