गूगल में खोज करने के नुस्खे

Ankur Gupta
Ankur Guptahttps://antarjaal.in
पेशे से वेब डेवेलपर, पिछले १० से अधिक वर्षों का वेबसाइटें और वेब एप्लिकेशनों के निर्माण का अनुभव। वर्तमान में ईपेपर सीएमएस क्लाउड (सॉफ्टवेयर एज सर्विस आधारित उत्पाद) का विकास और संचालन कर रहे हैं। कम्प्यूटर और तकनीक के विषय में खास रुचि। लम्बे समय तक ब्लॉगर प्लेटफॉर्म पर लिखते रहे. फिर अपना खुद का पोर्टल आरम्भ किया जो की अन्तर्जाल डॉट इन के रूप में आपके सामने है.

गूगल खोज का तो हम हमेशा इस्तेमाल करते रहते हैं। बस जो जानना है उसके बारे में लिखा और मार दी इंटर कुंजी। लेकिन यदि आप किसी विशेष जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो गूगल में कुछ खास शब्दों के जरिए उसे खोजा जा सकता है। आज हम उसी के बारे में चर्चा करेंगे।

समय जानना: यदि आप दुनिया के किसी भी शहर का समय जानना चाहते हैं यानि कि उस दौरान उस शहर में कितने बजे हैं तो आपको “time” और फिर उस शहर का नाम लिखना होगा जैसे:

time Delhi

गूगल में खोज करने के नुस्खे 1

लेकिन ध्यान रहे समय जानने वाली सेवा google.co.in में नही मिलेगी। इसके लिए आपको google.com पर जाना होगा।

पुस्तकें खोजना: किताबें खोजने के लिए कुछ नही बस पुस्तक का नाम या उसके लेखक का नाम लिखना होता है। गूगल अपने “बुक सर्च” सेवा के जरिये खुद ब खुद सभी परिणामों के साथ उस पुस्तक से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित कर देता है।

इकाई रुपांतरण: यदि आप दस सेंटीमीटर को इंच में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ इस प्रकार लिखना होगा:-

10 cm in inches

गूगल में खोज करने के नुस्खे 2

व्यक्तियों को खोजना: यदि आप अपने किसी पुराने बिछड़े मित्र को खोजना चाहते हैं तो पुस्तकें खोजने के समान ही उसका नाम लिखना ही पर्याप्त होगा। जब आप कोई खोज करते हैं तो गूगल स्वत: ही इन चीजों की जांच करता है। लोगों को खोजने के लिए गूगल लोगों के गूगल प्रोफाइल, ट्विटर खाते, फेसबुक प्रोफाइलों आदि में खोज करता है।

किसी शब्द के साथ ही उसके पर्यायवाची शब्दों को शामिल करके खोज करना: कभी कभी ऐसा होता है कि हम कोई शब्द लेकर खोज करते हैं और हमें आशानुरूप परिणाम नही मिलते हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि आपके द्वारा खोजे गए शब्द की बजाय वह जाल पृष्ठ उसी शब्द के पर्यायवाची शब्द का प्रयोग कर रहा हो। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हमारी खोज का दायरा बढ़े और उसमें पर्यायवाची शब्द भी शामिल हों। इसके लिए आपको खोजे जाने वाले शब्द के पहले ~ चिह्न का प्रयोग करना होगा। जैसे:-

~telephone

किसी शब्द की परिभाषा खोजना: यदि आप किसी शब्द की परिभाषा जानना चाहते हैं तो आपको अपने खोजे जाने वाले शब्द के पहले Define शब्द का प्रयोग करना होगा। उदाहरण के लिए internet की परिभाषा जानने के लिए लिखना होगा:-

Define internet

गूगल में खोज करने के नुस्खे 3

वर्तनी जांचना: व्यक्ति तथा पुस्तक खोज के समान ही गूगल आपके द्वारा लिखे गए शब्दों की वर्तनी को हमेशा जांचता है। इसके लिए कुछ और लिखने की जरूरत नही होती।

मुद्रा रूपांतरण: मुद्रा रूपांतरण बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ इस प्रकार लिखना होगा:-

1 USD in INR

गूगल में खोज करने के नुस्खे 4

किसी जालस्थल से मिलते जुलते जाल स्थलों को खोजना: मान लीजिए कि आप कोई खबरिया पोर्टल रोज देखते हैं और आप उसी के जैसे और खबरिया पोर्टल खोजना चाहते हैं तो आपको उस खबरिया पोर्टल के यूआरएल के आगे “related:” का प्रयोग करके खोजना होगा। जैसे:-

related:bhaskar.com

गूगल में खोज करने के नुस्खे 5

गूगल से सवाल पूछना: बचपन में हमें पुस्तकों में “रिक्त स्थान” भरने से संबंधित सवाल मिलते थे। गूगल से यदि कुछ पूछना हो तो उसे भी खाली स्थान भरने को कहें। खाली स्थान बताने के लिए * का प्रयोग करें। उदाहरण के लिए:

einstein invented *

गूगल को कैलक्युलेटर की तरह इस्तेमाल करना: गूगल के खोज बक्से में वो गणना डालिए जिसे आप करना चाहते हैं। और इन्टर कुंजी दबाएं। जैसे:

6564784564564567476545686983456343212124567678 * 4544787566565

🙂

गूगल में खोज करने के नुस्खे 6

आखिर में…

अधिक जानकारी के लिए आप http://www.google.com/help/features.html पृष्ठ पर जा सकते हैं। इस पृष्ठ में गूगल की कुछ ऐसी सेवाओं/सुविधाओं भी का जिक्र किया गया है जो कि मुख्य रूप से अमरीकी नागरिकों के लिए उपयोगी हैं। अत: मैंने उन्हे छोड़ दिया है। ऊपर बताई गई सुविधाओं में भी एक सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि ये सभी अंग्रेजी शब्दों पर ही कार्य करती हैं। मसलन define Internet के जवाब में अंग्रेजी में अंतर्जाल की परिभाषा मिल जाएगी परंतु “परिभाषा अंतर्जाल” लिखने पर न तो अंग्रेजी की परिभाषा मिलेगी और ना ही हिन्दी की।

1 टिप्पणी

अनलिमिटेड वेब होस्टिंग की सच्चाई

आपने अक्सर देखा होगा कि कई वेब होस्टिंग कंपनियां अनलिमिटेड शेयर्ड होस्टिंग बेचती हैं। क्या अनलिमिटेड का अर्थ वाकई...

More Articles Like This